कबीरधाम(कवर्धा) , जून 08 -- छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना लोहारा थाना क्षेत्र के बानो बैरियल के पास की है।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान जमुनिया निवासी अर्जुन बैगा के रूप में की गई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, तेज गति से आ रही हाइवा ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद युवक सड़क पर गिर गया और भारी वाहन उसके सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पर लोहारा थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित