बारां , जून 24 -- राजस्थान में बारां शहर की कुंज बिहारी कॉलोनी में लंबे समय से सड़क निर्माण नहीं होने से नाराज महिलाओं ने नगर परिषद कार्यालय पर प्रदर्शन किया और सड़क निर्माण की मांग को लेकर अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना था कि वर्षों से कॉलोनी की सड़क कच्ची पड़ी है, जिससे बरसात के दिनों में आवागमन बेहद मुश्किल हो जाता है। कई बार नगर परिषद और जनप्रतिनिधियों को समस्या से अवगत कराने के बावजूद समाधान नहीं हुआ।
विरोध दर्ज कराने के लिए महिलाओं ने नगर परिषद के मुख्य द्वार को गमछे से बांधकर प्रतीकात्मक घेराव किया। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित