आगर-मालवा , जून 16 -- मध्यप्रदेश के आगर-मालवा जिले में उज्जैन-झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-552जी पर ग्राम निपानिया बैजनाथ के समीप बीती रात हुई सड़क दुर्घटना में देवास जिले के एक युवक की मृत्यु हो गई।

जिला अस्पताल चौकी प्रभारी गजेन्द्रसिंह चौहान ने बताया कि दिनेश मालवीय (30) निवासी ग्राम जामनोद, जिला देवास अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल से आगर-मालवा जिले के ग्राम लोलकी गया था। वहां से लौटते समय ग्राम निपानिया बैजनाथ के समीप उसने मोटरसाइकिल रोकी।

उन्होंने बताया कि सड़क पार करते समय एक अज्ञात वाहन ने दिनेश को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित