सीहोर , जून 05 -- मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के इछावर थाना क्षेत्र में बीती रात हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मृत्यु हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार दुर्घटना इछावर कृषि उपज मंडी क्षेत्र में हुई। प्रकाश नामक युवक मोटरसाइकिल से जा रहा था, तभी उसकी बाइक की किसी वाहन से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में प्रकाश की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।

दुर्घटना में मोटरसाइकिल पर सवार भोला नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए इछावर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित