मुरैना , अप्रैल 20 -- मध्यप्रदेश में मुरैना जिले के बानमौर थाना क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसमें सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।
पुलिस सूत्रों के अनुसार दुर्घटना आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर श्रीराम कॉलेज के समीप कल देर रात हुई। पांच युवक बानमौर में एक शादी समारोह में शामिल होकर कार से ग्वालियर लौट रहे थे, तभी वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया।
दुर्घटना में कार सवार राहुल रजक (27) और उमेश कुशवाह (29) की मौके पर ही मृत्यु हो गई। तीन अन्य युवकों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। मृतक दोनों युवक ग्वालियर के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित