सागर , मार्च 26 -- मध्यप्रदेश के सागर जिले के बंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 86 पर सौरई फैक्ट्री के समीप हुए सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार रात हुए इस हादसे में मृत तीनों युवक बंडा के पठार मोहल्ला, पुरानी कचहरी रेंज ऑफिस के पीछे के निवासी थे। इनमें दो युवक रैकवार समाज तथा एक राय समाज से संबंधित बताए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित