नयी दिल्ली , अक्टूबर 24 -- केंद्र सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी डॉ. सज्जन सिंह यादव का दिल्ली से जम्मू-कश्मीर तबादला कर उन्हें केंद्र शासित प्रदेश का मुख्य सचिव नियुक्त किया है।

गृह मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी आदेश के अनुसार उनकी नियुक्ति एक नवंबर से प्रभावी होगी या फिर उनके कार्यभार संभालने की तारीख से, दोनों में से जो बाद में होगी, उसी तारीख से यह लागू होगी।

डॉ. यादव 1995 बैच के एजीएमयूटी कैडर के आईएएस अधिकारी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित