पटना , मई 18 -- थ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल ने सोमवार को विक्रमशिला सेतु का स्थल निरीक्षण किया। श्री पाल ने विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त हिस्से एवं बेली ब्रिज के कार्यों का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने विक्रमशिला सेतु के स्ट्रक्चर, बेली ब्रिज के निर्माण कार्य की स्थिति, समयसीमा एवं शीघ्र यातायात बहाल करने सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी ली।
सचिव श्री पाल ने भागलपुर के जिलाधिकारी, नवगछिया के पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी सहित पथ निर्माण विभाग पदाधिकारियों एवं अभियंताओं के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने विक्रमशिला सेतु से शीघ्र यातायात बहाली पर जोर देते हुए ब्रिज का कार्य जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन की टीम के द्वारा विक्रमशिला सेतु पर तीन बेली ब्रिज तैयार किया जा रहा है, जिनमें से एक बेली ब्रिज के इंस्टालेशन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। शेष दो अन्य ब्रिज का कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित