नयी दिल्ली , सितंबर 08 -- कांग्रेस महासचिव एवं पंजाब प्रभारी सचिन पायलट ने मंगलवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात की।

श्री पायलट की पंजाब का प्रभारी नियुक्त होने के बाद कांग्रेस नेतृत्व से यह पहली मुलाकात है।

हाल ही में कांग्रेस में श्री पायलट को पंजाब का प्रभारी नियुक्त किया है। उन्हें श्री भूपेश बघेल की जगह यह दायित्व मिला है।

पंजाब में पार्टी के भीतर जबरदस्त खींचतान है और पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि श्री पायलट समस्या का समाधान निकाल लेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित