सक्ती , अगस्त 07 -- छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। मालखरौदा थाना क्षेत्र के अड़भार चौकी अंतर्गत हरदीभाठा गांव में अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी पार कर दी।
पुलिस के अनुसार, चोरों ने मकान के पीछे की ओर से प्रवेश किया और घर के अंदर पहुंचकर अलमारियों के ताले तोड़ दिए। इसके बाद पूरे घर की तलाशी लेते हुए सामान अस्त-व्यस्त कर दिया। वारदात में चोर करीब 10 तोला सोना, 1.8 किलोग्राम चांदी के आभूषण और 1 लाख 30 हजार रुपए नकद ले गए।
प्रारंभिक आकलन के मुताबिक चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 6 लाख 20 हजार रुपए बताई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित