सक्ती , नवंबर 02 -- छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के पोरथा गांव के पास सोमवार को ट्रक और मोटरसाइकिल की भिडंत में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक की हालत नाजुक होने के कारण उसे बेहतर उपचार के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया है।

पुलिस के अनुसार, मोटरसाइकिल पर चार युवक सवार होकर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 49 की ओर से सक्ती की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से उनकी मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर हो गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मोटरसाइकिल के अनियंत्रित होने के कारण यह दुर्घटना हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि अन्य तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित