सक्ती , सितंबर 15 -- छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में बरदुली-तुमिडीह नहर माइनर में मंगलवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस के अनुसार नहर में शव दिखाई देने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव मिलने की जानकारी फैलते ही घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी एकत्र हो गए।

पुलिस मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। साथ ही मौत के कारणों और परिस्थितियों की भी जांच की जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई।

पुलिस का कहना है कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित