सक्ती , अक्टूबर 23 -- ) छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के हसौद थाना क्षेत्र के कैथा गांव के धनवारपारा मोहल्ले में एक महिला की हत्या का मामला आज सामने आया है। मृतका की पहचान लक्ष्मीबाई विश्वकर्मा (45-50 वर्ष) के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही हसौद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल महिला की हत्या किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे क्या कारण है, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस घटनास्थल से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। मामले में जांच आगे बढ़ने के साथ ही घटना के संबंध में अन्य जानकारियां सामने आने की संभावना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित