रियाद , मार्च 02 -- सऊदी अरब ने प्रिंस सुल्तान एयर बेस के पास पांच ड्रोन मार गिराया है। यह एयर बेस रियाद के दक्षिण में स्थित एक प्रमुख सैन्य प्रतिष्ठान है जहाँ अमेरिकी सेना तैनात है।

ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों से शनिवार को शुरू हुए युद्ध के बीच सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि उसने देश के प्रिंस सुल्तान एयर बेस के पास दुश्मनों के पांच ड्रोनों को रोका और नष्ट कर दिया है।

सोमवार को जारी एक संक्षिप्त बयान कहा गया कि सऊदी हवाई रक्षा प्रणाली उन ड्रोनों के अपने निर्धारित लक्ष्यों तक पहुँचने से पहले ही निपटने में सफल रही। इस घटना में किसी के घायल होने या किसी नुकसान की सूचना नहीं है।

प्रिंस सुल्तान एयर बेस में लगभग 2,700 अमेरिकी सैनिक रहते हैं, साथ ही यहाँ मिसाइल रक्षा प्रणाली और अन्य संपत्तियां भी हैं। यह सुविधा खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी के हवाई अभियानों और निगरानी में केंद्रीय भूमिका निभाती रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित