पटना , अक्टूबर 2 -- बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि जलवायु परिवर्तन किसी एक देश की नहीं, बल्कि पूरी मानवता की साझा चुनौती है। इससे निपटने के लिए संसदीय नेतृत्व, वैश्विक सहयोग और सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं।
डॉ. कुमार ने दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में आयोजित 69वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) सम्मेलन में भाग लेने और ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, सिंगापुर तथा मालदीव के अध्ययन दौरे से शुक्रवार को पटना लौटने के बाद हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत में यह बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित