राजनांदगांव , मार्च 29 -- पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी एवं खैरागढ़ -छुईखदान-गण्डई जिला अंतर्गत जिला व विकासखंड स्तर पर विभिन्न संविदा पदों पर भर्ती के लिए 17 अप्रैल 2026 आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये है।
इसके अंतर्गत जिला एवं विकासखंड स्तर पर रिक्त विकासखंड परियोजना प्रबंधक के दो पद, क्षेत्रीय समन्वयक के नौ पद, लेखापाल के दो पद, कार्यालय सहायक सह डाटा एण्ट्री ऑपरेटर के दो पद, लेखा सह एमआईएस सहायक के दो पद तथा भृत्य के एक पद पर संविदा नियुक्ति हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए है।
भर्ती के लिए इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित अंतिम तिथि तक निर्धारित प्रारूप में रजिस्टर्ड डाक व स्पीड पोस्ट के माध्यम से कार्यालय जिला पंचायत राजनांदगांव में आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय जिला पंचायत राजनांदगांव के सूचना पटल एवं राजनांदगांव जिले की वेबसाईट का अवलोकन किया जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित