तिरुवनंतपुरम , मई 30 -- संयुक्त राष्ट्र सतत विकास समाधान नेटवर्क (एसडीएसएन) के एशिया-प्रशांत क्षेत्र प्रबंधक गौतम वरद नारायण ने केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशान से मुलाकात की और संयुक्त राष्ट्र एवं राज्य सरकार के बीच संभावित सहयोग पर चर्चा की।
मुख्यमंत्री कार्यालय में आयोजित बैठक में इस बात पर ध्यान केंद्रित किया गया कि संयुक्त राष्ट्र एवं संबद्ध अंतरराष्ट्रीय संस्थान केरल के सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति में किस प्रकार समर्थन कर सकते हैं।
श्री नारायण ने सतत विकास एवं दीर्घकालिक विकास योजना पर बल देने के लिए राज्य की नयी सरकार और मुख्यमंत्री की प्रशंसा की।
उन्होंने कहा कि एक मलयाली होने के नाते केरल की सतत विकास पहलों का समर्थन करने में संयुक्त राष्ट्र और अन्य वैश्विक संगठनों का सहयोग प्राप्त करना वह अपना दायित्व समझते हैं।
इस बैठक में शांतिगिरि आश्रम के महासचिव स्वामी गुरुरत्नम ज्ञान तपस्वी, जॉर्ज सेबेस्टियन और दुबई स्थित उद्यमी और अधिवक्ता वी.एस. सिंधु ने भाग लिया।
श्री नारायण केरल में सतत विकास परिषद द्वारा आयोजित एक सेमिनार में भाग लेने के लिए यहां आए हुए हैं, यह संगठन दिवंगत पर्यावरण वैज्ञानिक माधव गाडगिल की विचारधारा से प्रेरित है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित