संभल , अप्रैल 5 -- उत्तर प्रदेश के संभल जिले में सरकारी भूमि पर बने अवैध मदरसा, मस्जिद और दुकानों को प्रशासनिक निर्देश के बाद रविवार को हटाया गया। आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को बताया कि तहसील संभल के ग्राम मुबारकपुर बंद में लगभग चार बीघा सरकारी जमीन पर पूर्व में अवैध कब्जा कर मस्जिद, मदरसा तथा दुकानों का निर्माण किया गया था। प्रशासन द्वारा उक्त निर्माण को अवैध घोषित करते हुए सात दिन के भीतर हटाने के निर्देश दिए गए थे।
निर्धारित समयावधि में श्रमिकों के माध्यम से निर्माण हटाया जाना संभव न होने पर संबंधित मस्जिद कमेटी ने स्वयं बुलडोजर की सहायता से अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई शुरू की। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग के कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे तथा स्थिति पर निगरानी रखी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित