संभल,31अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के संभल जिले में चारागाह की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करके बनाई गई मजार को प्रशासन ने बुलडोजर से तुड़वा दिया है।

तहसील संभल के अंतर्गत के ग्राम नीमखेड़ा बझेड़ा में चारागाह की सरकारी जमीन पर लगभग बीस वर्ष पूर्व अवैध कब्जा करके मजार का निर्माण कर लिया गया था। तहसीलदार न्यायालय के बेदखली के आदेश पर तहसील कर्मियों ने सोमवार को पुलिस बल की मौजूदगी में चारागाह की सरकारी जमीन पर बनी अवैध मजार को बुलडोजर से तुड़वा दिया।

नायब तहसीलदार शुभम प्रताप सिंह ने बताया कि लेखपाल की रिपोर्ट के आधार पर तहसीलदार न्यायालय ने मजार हटाने का आदेश जारी किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित