संभल, अगस्त 17 -- उत्तर प्रदेश में संभल जिले के जूनावई क्षेत्र में एक रोडवेज बस के टक्कर मार देने से बैलगाड़ी पर सवार पिता पुत्र की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि जुनवाई क्षेत्र निवासी धीरेंद्र यादव (42) अपने पुत्र सुमित (19) के साथ रविवार और सोमवार की रात लगभग ढाई बजे बैलगाड़ी से गंगा नदी की तरफ जा रहे थे। रास्ते में बदायूं मेरठ राज्य राजमार्ग पर अजीमपुर मोड़ के निकट सिकंदराबाद डिपो की रोडवेज बस ने पीछे से बैलगाड़ी में टक्कर मार दी। रोडवेज बस के टक्कर मार देने से पिता पुत्र गंभीर घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने पिता पुत्र को मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित