संभल , अक्टूबर 20 -- उत्तर प्रदेश के संभल जिले के बनियाठेर क्षेत्र में एक दूध की पिकअप गाड़ी के टक्कर मार देने से छह वर्षीय मासूम बालक की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि थाना बनियाठेर के अंतर्गत के ग्राम आटा के निवासी सुभाष का छह वर्षीय पुत्र आशीष मंगलवार को घर के पास ही सड़क पार कर रहा था, इसी दौरान तेज गति से आ रही दूध की एक पिकअप गाड़ी ने आशीष को टक्कर मार दी। पिकअप गाड़ी के टक्कर मार देने से आशीष गंभीर घायल हो गया और उसकी मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित