संभल , सितंबर 06 -- उत्तर प्रदेश के संभल जिले के बहजोई क्षेत्र में बालू से भरे डंपर और टैम्पो की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई तथा लगभग छह घायल हो गए।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना बहजोई के अंतर्गत के ग्राम बम्नेटा के निकट मुरादाबाद आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार सुबह बालू से भरे डंपर ने एक टेंपो को मार दी। टैम्पों में टक्कर के बाद उसम3ें बैठी सवारियों में चीख पुकार मच गई और मौके पर राहगीरों की भीड़ इकट्ठा हो गई। दुर्घटना में दो बच्चों सहित चार सवारियों की मौत हो गई और छह सवारियां घायल हो गयी। घायल सवारियों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहजोई लाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित