संभल, नवंबर 17 -- उत्तर प्रदेश के संभल जिले के नखासा क्षेत्र में ट्रक की चपेट में आ जाने से एक साइकिल सवार की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि थाना नखासा के अन्तर्गत के ग्राम खग्गुपुरा का निवासी सुभान (26) शनिवार को किसी कार्य से साईकिल से गांव के बस अड्डे की तरफ गया था। सड़क पार करते समय अचानक सुभान एक ट्रक की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित