संभल, जुलाई 26 -- उत्तर प्रदेश के संभल जिले में गंगा एक्सप्रेस वे पर रविवार को एक बस के पलटने जाने से दो यात्रियों की मौत हो गयी तथा 20 से अधिक लोग घायल हो गये।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे के समय बस बहराइच से पंजाब जा रही थी। बस में लगभग 150 यात्री सवार थे। इस दौरान बहजोई थाना क्षेत्र में लहरावन एक्सचेंज के पास चालक को झपकी आ गयी और बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गयी, जिसके कारण 20 दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलती ही एंबुलेंस, पुलिस और यूपीडा के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहजोई पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने गजापुर निवासी गंगाराम की पुत्री नेहा (17) और गोंडा निवासी लल्लन के पुत्र पिंटू (35) को मृत घोषित कर दिया। महेश, दिनेश, छोटू, पंकज, विपिन, पूनम, गुड्डो, शोभित, अरविंद, मुन्नालाल, सुरेंद्र कुमार, अनिता, गीता, रूमाना एवं रामा देवी आदि घायलों में गंभीर रूप से घायल कुछ यात्रियों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित