सतना , फरवरी 16 -- मध्यप्रदेश के सतना जिले में एक युवती को उसके ही भाइयों द्वारा संपत्ति विवाद को लेकर जिंदा जलाकर मार देने का असफल प्रयास करने का मामला सामने आया है।

घायल युवती को जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार रविवार शाम कोतवाली थाना क्षेत्र अन्तर्गत जवाहर नगर निवासी कंचन चौधरी को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। बताया गया कि युवती का अपने सगे भाइयों के साथ पैतृक संपत्ति में हिस्से को लेकर विवाद चल रहा है। कल युवती जब अपने मायके पहुंची, तब उसके दो सगे भाइयों बंटू चौधरी व राकेश चौधरी ने पहले उसके साथ मारपीट की और फिर उस पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी।

पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित