पटना , सितंबर 28 -- टना नगर निगम की ओर से नगर आयुक्त यशपाल मीणा के निर्देशन एवं सतत निगरानी में चलाए जा रहे संपत्ति कर संवर्धन अभियान के तहत सोमवार को बड़ी उपलब्धि हासिल की गई। निगम ने एक ही दिन में Rs.1.11 करोड़ से अधिक का संपत्ति कर संग्रह किया गया, जो चालू वित्तीय वर्ष में एक दिन में प्राप्त अब तक का सर्वाधिक संपत्ति कर है। इस दौरान लगभग 300 संपत्तियों का कर निर्धारण एवं पुनर्निर्धारण कर उन्हें कर के दायरे में लाया गया।

अभियान के तहत निगम की टीमें घर-घर पहुंचकर संपत्तियों का सर्वेक्षण, कर निर्धारण, बकाया कर की वसूली एवं नागरिकों को समय पर कर भुगतान के लिए जागरूक करने का कार्य कर रही हैं। नगर आयुक्त द्वारा अभियान की नियमित समीक्षा की जा रही है, जिससे राजस्व संग्रह में वृद्धि के साथ-साथ कर निर्धारण की प्रक्रिया को भी प्रभावी बनाया जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित