हैदराबाद , जून 19 -- तेलंगाना में नामपल्ली अदालत ने टॉलीवुड अभिनेता अल्लू अर्जुन को संध्या थियेटर भगदड़ मामले में आज समन जारी कर 22 जून को व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश होने का निर्देश दिया है।
सूत्रों के अनुसार, चिक्कड़पल्ली पुलिस ने इस मामले में अल्लू अर्जुन को 11वें आरोपी के रूप में नामजद किया है जबकि संध्या थियेटर प्रबंधन को आरोपी नंबर एक से दस बनाया है।
रिपोर्ट के मुताबिक अदालत ने 19 लोगों को समन जारी किया है, हालांकि पुलिस ने 23 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है।
गौरतलब है कि यह मामला चार दिसंबर 2024 को फिल्म 'पुष्पा 2' के प्रीमियर के दौरान संध्या थियेटर में हुई भगदड़ से जुड़ा है। इस घटना में रेवती नामक महिला की जान चली गयी थी, जबकि उनका बेटा श्रीतेज गंभीर रूप से घायल हो गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित