चंडीगढ़ , जनवरी 27 -- पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां ने मंगलवार को पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पी.सी.ए.) तथा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बी.सी.सी.आई.) के पूर्व अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह बिंद्रा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि क्रिकेट खेल के लिए उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा।

श्री संधवां ने परमात्मा से प्रार्थना की कि ईश्वर इस दुख की घड़ी में दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे तथा दुखी परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहने के लिए बल प्रदान करे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित