चंडीगढ़ , अक्टूबर 08 -- पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां ने गुरुवार को दिग्गज अभिनेता एवं फिल्म निर्माता नाना पाटेकर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।
श्री संधवां ने अपने शोक संदेश में कहा कि नाना पाटेकर ने अपने विशिष्ट अभिनय से भारतीय सिनेमा में अमिट छाप छोड़ी और उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों के कलाकारों को प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि नाना पाटेकर अपने किरदारों में जीवंतता भर देने की असाधारण क्षमता रखते थे। उनके निधन से फिल्म जगत में ऐसी कमी पैदा हुई है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।
श्री संधवां ने दिवंगत अभिनेता के परिवार, मित्रों और उनके लाखों प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित