फिरोजाबाद , अगस्त 26 -- उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में खैरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव कनवारा में मंगलवार रात से लापता युवक का शव बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर लटका मिला।
पुलिस के अनुसार, गांव के बाहर पेड़ पर युवक का शव लटका होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान चंद्रशेखर के पुत्र सोनेलाल के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि सोनेलाल मंगलवार रात खाना खाने के बाद घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। बुधवार सुबह उसका शव गांव के बाहर पेड़ पर लटका मिला।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित