सुल्तानपुर लोधी , जनवरी 11 -- मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित 14वीं राष्ट्रीय ड्रैगन बोट चैंपियनशिप में पंजाब की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत और कांस्य पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया। यह राष्ट्रीय चैंपियनशिप 6 जनवरी से 9 जनवरी तक आयोजित की गई, जिसमें जूनियर और सीनियर वर्ग के लड़कों व लड़कियों की प्रतियोगिताएं करवाई गईं। प्रतियोगिता से लौटे विजेता खिलाड़ियों को रविवार को पवित्र वेईं के तट पर राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संत सीचेवाल ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि कड़ाके की ठंड में लगातार की गई कड़ी मेहनत और समर्पित तैयारी का परिणाम आज पदकों के रूप में सामने आया है। उन्होंने खिलाड़ियों के हौसले की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित