संत कबीर नगर , जुलाई 05 -- उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले में धनघटा थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायालय भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने यहां बताया कि धनघटा थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी गोरखनाथ निवासी औराडाड़ थाना धनघटा को गोरखपुर जिले के सोनबरसा क्षेत्र से गिरफ्तार किया।
इस संदर्भ में ग्राम औराडाड निवासी शेषनाथ कसौधन ने 30 मई को धनघटा थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 29 मई को उनके भाई मारखण्डे पर पुरानी पट्टीदारी की रंजिश को लेकर बजरा और तिघरा गांव के बीच घात लगाकर हमला किया गया।
आरोप है कि गोरखनाथ और उसके साथियों ने कुल्हाड़ी, लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर मारखण्डे को गंभीर रूप से घायल कर दिया तथा मृत समझकर मौके से फरार हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित