संत कबीर नगर , अगस्त 02 -- उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले में रविवार को खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के घोरखल मोहल्ले में रहकर बीएससी नर्सिंग की तैयारी कर रही एक छात्रा की लाश उसके कमरे से बरामद हई।

अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने यहाँ बताया कि धनघटा थाना क्षेत्र की रहने वाली सोनम(20) खलीलाबाद के घोरखल क्षेत्र में किराये के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित