संत कबीर नगर , जून 29 -- उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले में सोमवार को जिला प्रशासन और न्यायिक अधिकारियों ने संयुक्त रूप से जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया।

जिला जज रणधीर सिंह, जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने संयुक्त रूप से जिला कारागार पहुंचकर बैरकों, मेस, कार्यालय और जेल परिसर का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान जेल की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित