संत कबीर नगर , मार्च 25 -- ) उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले में बुधवार को थाना महुली क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने बताया कि नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर गाली-गलौज करने तथा धमकी देने और विवाह के नाम पर दहेज की मांग करने वाले आरोपी शिवम निषाद को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होंने आगे बताया कि थाना महुली में पीड़िता ने 24 मार्च को आरोप लगाते हुए अभियुक्त के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई थी। गिरफ्तार अभियुक्त भोतहा, थाना धनघटा जनपद संत कबीर नगर का निवासी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित