संत कबीर नगर , मार्च 31 -- उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले के मेहदावल विधानसभा क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 27.38 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दी है।

मेहदावल के विधायक अनिल त्रिपाठी ने बताया कि इस योजना के तहत बीएमसीटी डिगेश्वर नाथ से भगौसा मार्ग तक करीब 11.40 किलोमीटर लंबी सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य किया जाएगा। इस परियोजना के लिए 27 करोड़ 38 लाख 13 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।

उन्होंने कहा कि सड़क के चौड़ीकरण से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और हजारों लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही स्थानीय व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। विधायक ने बताया कि प्रदेश सरकार के नेतृत्व में आधारभूत संरचना के विकास पर लगातार कार्य हो रहा है, जिससे प्रदेश विकास के नए मानक स्थापित कर रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित