, July 10 -- सिरसा 10 जुलाई वार्ता ) हरियाणा के सिरसा संत कबीरदास जयंती के उपलक्ष्य में डबवाली रोड स्थित कबीर वाटिका में भव्य कार्यक्रम और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेता गोबिंद कांडा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने संत कबीरदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

गोबिंद कांडा ने कहा कि संत कबीरदास ने समाज को सत्य, समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया, जो आज पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा को अपनाने और नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि शिक्षित और जागरूक युवा ही समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है, इसलिए इसके प्रति जनजागरूकता जरूरी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित