संतकबीरनगर , जनवरी 12 -- प्रेम के उपासक महान सूफी संत, समाज सुधारक और कवि कबीर साहेब की परिनिर्वाण स्थली मगहर में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला "कबीर मगहर महोत्सव " 28 जनवरी से शुरु होकर दो फरवरी तक चलेगा।

कबीर मगहर महोत्सव प्रबंधकारिणी समिति की आज हुई बैठक के बाद जिलाधिकारी /अध्यक्ष कबीर मगहर महोत्सव आलोक कुमार ने यह जानकारी "यूनीवार्ता" को एक भेंट में दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित