संतकबीरनगर , मई 04 -- उत्तर प्रदेश में संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद कोतवाली थाना पुलिस ने सोमवार को दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए कुल 1600 ग्राम अवैध गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया। जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश दूबे के नेतृत्व में एक टीम ने संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान बरदहिया बाजार निवासी समशुद्दीन को शिवशक्ति थर्मा कंपनी के पीछे काशीराम आवास मोड़ के पास से पकड़ा। उसके पास से 1100 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।

उन्होंने बताया कि समशुद्दीन को गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अनिल कुमार यादव, की टीम शामिल रही। एक अन्य कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश दूबे के नेतृत्व में गठित टीम ने चंगेरा मंगेरा गांव के पास से अजय को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित