संतकबीरनगर , अक्टूबर 25 -- उत्तर प्रदेश में संतकबीरनगर जिले के थाना मेंहदावल पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त को रविवार को गिरफ्तार किया। अभियुक्त को आज अवकाश कालीन मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह ने यहां बताया कि प्रभारी निरीक्षक थाना मेंहदावल राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम पुलिस द्वारा स्थानीय थाना पर पंजीकृत मु0अ0सं0 434/2026 धारा 109(1), 191(2), 333, 115(2), 352, 351(3) बीएनएस में वांछित अभियुक्त सूरजभान पुत्र सुरेश निवासी महदेवा थाना मेंहदावल जनपद संतकबीरनगर को आज दोपहर सेखुई मोड़ के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।
उन्होंने बताया कि दिनांक 24.10.2026 को प्राणघातक हमले में द्वारा थाना मेंहदावल पर तहरीर दिया गया कि अभियुक्त उपरोक्त द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर वादिनी के पुत्र को भद्दी-भद्दी गाली देते हुए घर में घुसकर लात मुक्का व लोहे की शाकर व लोहे की डाई आदि से मारने, उसके पुत्र अनिल का शोर सुनकर उसकी बहन के लड़के शिवम पुत्र मोलहू व कृष्णा पुत्र मोलहू निवासी सोनौरा थाना बखिरा के बीच बचाव करने पर ये लोग इनको भी गाली-गुप्ता देते हुए लात, मुक्का व लोहे की सरिया डाई से मारने के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए घटना में संलिप्त अभियुक्त को आज को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित