संतकबीरनगर , जुलाई 26 -- उत्तर प्रदेश में संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल थाना क्षेत्र अंतर्गत शादी का झांसा देकर नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने वाले आरोप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

क्षेत्राधिकारी सर्वदवन सिंह ने यहाँ बताया कि 19 जुलाई को पीड़िता की मां ने थाना मेंहदावल में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि मंगल निषाद उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 87 एवं 137(2) के तहत अभियुक्त मंगल निषाद के खिलाफ मामला दर्ज किया था। उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता और महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना कर दिया।अभियुक्त को उप निरीक्षक कय्यूम अंसारी और हेड कांस्टेबल मुरली मनोहर ने गिरफ्तार किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित