संतकबीरनगर , अगस्त 22 -- उत्तर प्रदेश में संतकबीरनगर जिले के थाना बखिरा पुलिस ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया।

क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह ने यहाँ बताया कि अभियुक्त चन्द्रराम पुत्र लाले निषाद निवासी तुलसीपुर, थाना मेंहदावल को 22 अगस्त को लेडुआ महुआ तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि पीड़िता की माँ ने उसकी नाबालिग पुत्री को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के संबंध में 20 अगस्त को थाना बखिरा में प्रार्थना पत्र दिया था। इसके आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया। महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने साक्ष्य संकलन के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय रवाना किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित