संतकबीरनगर , सितंबर 27 -- उत्तर प्रदेश में संतकबीरनगर जिले के थाना महुली पुलिस ने युवती को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा ने यहां बताया कि आरोपी आदित्य यादव पुत्र रामकेश यादव निवासी नौरंगिया, थाना कोतवाली खलीलाबाद को 27 सितंबर को भगता मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ 25 सितंबर को पीड़िता की मां की तहरीर पर थाना महुली में मुकदमा दर्ज किया गया था।
तहरीर में आरोप लगाया गया था कि आरोपी उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने साक्ष्य संकलन के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय रवाना कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित