संतकबीरनगर , मार्च 05 -- उत्तर प्रदेश में संतकबीरनगर जिले के महुली थाना क्षेत्र में 66 वर्षीय महिला से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने बताया कि महुली क्षेत्र में वृद्ध महिला से दुष्कर्म की घटना के संबंध में चार मार्च को पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा धारा 64(1) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था।
उन्होंने बताया कि जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी गोविन्द्र को उसके गांव डहरौली से गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित