संतकबीरनगर , जुलाई 24 -- उत्तर प्रदेश में संतकबीरनगर जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमीन का एग्रीमेंट कर धोखाधड़ी करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर एग्रीमेंट के बाद धनराशि वापस न करने का भी आरोप है।

क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय ने यहाँ बताया कि थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने आरोपी शैलेंद्र कुमार उर्फ संटू को शुक्रवार को ढड़वा नहर के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी शैलेंद्र पुत्र रामदेव ग्राम उमिला, थाना कोतवाली खलीलाबाद का निवासी है।

उन्होंने बताया कि यह गिरफ्तारी 11 जून 2026 को श्रीमती गुड्डी गुप्ता की तहरीर पर हुई है। गोरखपुर जनपद के गीडा थाना क्षेत्र के पिपरौली बाजार निवासी गुड्डी गुप्ता ने आरोप लगाया था कि आरोपी ने कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर जमीन का एग्रीमेंट किया और पैसे लेने के बाद उन्हें वापस नहीं किया। शिकायत के आधार पर कोतवाली खलीलाबाद में मुकदमा संख्या 507/2026 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में दर्ज किया गया था। पुलिस इस मामले की विवेचना कर रही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित