संतकबीरनगर , जून 30 -- उत्तर प्रदेश में संतकबीरनगर जिले के पूर्व चेयरमैन पर प्राणघातक हमले की साजिश और मारपीट के मामले में महुली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र ने यहाँ बताया कि थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश कुमार पाण्डेय के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने थाना महुली पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 276/2026, धारा 190, 191(2), 352, 351(3), 496, 61(2), 115(2) एवं 109(1) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त हरिओम वर्मा को मंगलवार को गांधीनगर, नगर पंचायत हरिहरपुर से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

उन्होंने बताया कि 29 जून को वादी जयराम माझी ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि अभियुक्त ने लाठी-डंडों से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। तहरीर के आधार पर थाना महुली में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए महुली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित