संतकबीरनगर 0 4 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश में संतकबीरनगर जिले के थाना मेंहदावल के कस्बा में गुरुवार दोपहर एक युवक अपनी पत्नी को बुलाने की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। करीब दो घंटे तक चले इस घटनाक्रम के बाद उसके ससुर के आने पर उसे नीचे उतारा जा सका। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
पुलिस क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह ने यहाँ बताया कि यह घटना मेंहदावल थाना क्षेत्र अंतर्गत खलीलाबाद नगर सहकारी बैंक की मेंहदावल शाखा के बगल में स्थित एक मोबाइल टावर पर हुई। युवक को टावर पर चढ़ा देख मौके पर भीड़ जमा हो गई और स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मेंहदावल पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को समझाने का प्रयास किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित