संतकबीरनगर , जून 18 -- उत्तर प्रदेश में संतकबीरनगर जिले की पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन दहन अभियान के अंतर्गत थाना बखिरा पुलिस ने मालखाने में लंबे समय से जमा मादक पदार्थों को न्यायालय के आदेश पर नष्ट कराया।
क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह ने यहाँ बताया कि थानाध्यक्ष बखिरा उमाशंकर त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना बखिरा के मालखाने में कुल तीन अभियोगों से संबंधित जमा नौ किलोग्राम अवैध गांजा एवं 16.5 ग्राम नशीली गोली डायजेपाम को नियमानुसार नष्ट किया गया।
उन्होंने बताया कि न्यायालय के आदेश के अनुपालन में मेडिकल पॉल्यूशन कंट्रोल कमेटी (एमपीसीसी), औद्योगिक क्षेत्र खलीलाबाद स्थित इंसीनरेटर प्लांट में वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी कराते हुए मादक पदार्थों का विधिवत निस्तारण किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित