संतकबीरनगर , जून 16 -- उत्तर प्रदेश में संतकबीरनगर जिले की एक नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने एवं दुष्कर्म करने के मामले में वाँछित अभियुक्त को थाना दुधारा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
सीओ सदर प्रियम राजशेखर पाण्डेय ने यहाँ बताया कि पुलिस ने आज थाना दुधारा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 248/2026 धारा 87/137(2) बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त विशाल पुत्र चन्द्रप्रकाश गौतम निवासी गगनई बाबू थाना मेंहदावल जनपद संतकबीरनगर को पिपरा बोरिंग तिराहा से बघौली जाने वाली सड़क पर बगीचे के पास से गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि साक्ष्य संकलन के आधार पर अभियोग में पाक्सो अधिनियम की बढ़ोतरी की गई है। सीओ ने बताया कि नाबालिग के पिता द्वारा गत 10 जून को थाना दुधारा पर उक्त अभियुक्त के विरुद्ध उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित