संतकबीरनगर , सितंबर 4 -- उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने नाबालिग को भी सकुशल बरामद कर लिया है।

क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पॉक्सो एक्ट से संबंधित आरोपी शेखर उर्फ पन्ने पुत्र ज्ञानदास, निवासी हरपुर बुदहट, थाना हरपुर बुदहट, जनपद गोरखपुर को शुक्रवार को बिधियानी तिराहा से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार 13 जुलाई को पीड़िता की ओर से कोतवाली खलीलाबाद में तहरीर देकर अपनी नाबालिग पुत्री को आरोपी द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया था। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी।

महिला अपराध से जुड़े मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश करने के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित